बेटे के आंचल में आते ही हर भारतीय मां उसके सर पर सेहरा बंधने के सपने देखने लगती है। हम भी कोई अपवाद नहीं हैं। जैसे ही हमारे बेटे ने अपने पिता के जूतों, कपड़ों पर हाथ साफ़ करना शुरु किया और पतिदेव रोज सबेरे शिकायत करते अपना रेजर, शेविंग क्रीम ढ़ूंढते पाये गये, हमारी आंखों ने बेटे के सेहरे के सपने देखने शुरु कर दिये। हाल यहां तक पहुंचा कि हमें बेटे की शादी से ज्यादा जरूरी कोई और काम नहीं दिखता था। सोते जागते उसी की बातें, जिससे मिले उसी से यही बातें। बेटा अपनी आजादी खोना नहीं चाहता था और हम दिन रात उसे यकीन दिलाते रहे कि बेटा शादी में ही तुम्हारा मोक्ष है( ये कौन बोला…नहींईईईईईई……तुम बेटे को बरगला रही हो…:))। इतने सालों की मशक्कत का नतीजा ये रहा कि बेटा हमारी बातों से सहमत तो नहीं हुआ लेकिन थक हार कर मान ही गया कि अब जिन्दगी के दूसरे पड़ाव की तरफ़ अग्रसर होना चाहिए।
हमारे आस पास हमने देखा है कि आज कल ज्यादातर माता पिता को बच्चों की शादी में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।बच्चे खुदबखुद सब काम कर लेते हैं……जीवन साथी ढ़ूंढ़ने से ले कर शादी का हॉल बुक करने तक्। हमने भी सोचा कि बस हमारा काम भी हो गया, अब बेटा जब मान गया है तो खुद ही सब काम कर लेगा और हमें तो सिर्फ़ आशीष देने को हाथ भर उठाना होगा। लेकिन ये हमारा भ्रम था। लड़के ने साफ़ कह दिया कि उसकी जिन्दगी में कोई लड़की नहीं है और वो इसके लिए कोई मशक्कत नहीं करने वाला। उसने सोचा इस तरह मां को टाला जा सकता है। हमने भी हार नहीं मानी और कौशिश जारी रखी। आखिरकार वो दिन आ ही गया जब हमारा सपना पूरा होने जा रहा है। कोई भी खुशी तब तक पूरी नहीं होती जब तक उसमें अपनों का साथ न हो। मुझे लगता है कि ये तो बताना जरूरी नहीं न कि ब्लोगर मित्र मेरे उतने ही अपने हैं जितने मेरे सगे संबधी।
मैं आप सब को अपने बेटे के विवाह के शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित कर रही हूँ इस उम्मीद के साथ कि आप सब मेरा नेह निमंत्रण सस्नेह स्वीकर कर हमारी खुशियों में सहभागी बनेगें। मेरा आप सब से अनुरोध है कि आप नवदंपति को अपना स्नेहाशीष दे मुझे अनुग्रहित करें।
विवाह कार्यक्रम इस प्रकार है:
सुस्वागतम
आपका हार्दिक स्वागत है, आप
से पधारे हैं, आपको यह चिट्ठा कैसा लगा? अपनी बहूमूल्य राय से हमें जरूर अवगत करावें,धन्यवाद।
से पधारे हैं, आपको यह चिट्ठा कैसा लगा? अपनी बहूमूल्य राय से हमें जरूर अवगत करावें,धन्यवाद।
October 02, 2009
नेह निमंत्रण
Posted by
anitakumar
at
10/02/2009 09:37:00 AM
श्रेणी निमंत्रण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)












31 टिप्पणियाँ अब तक:
कार्यक्रम बताना छूट गया।
हमारी और से शुभकामनाएं स्वीकारें और उपस्थित मानें
वीरेंद्र जैन
भोपाल ९४२५६७४६२९
जी द्विवेदी जी आप सही कह रहे हैं,
भूल सुधार:
कार्यक्रम इस प्रकार है:-
27 ओक्टोबर --माता की चौकी
29 ओक्टोबर-- शगुन और सगाई
30 ओक्टोबर ---मेंहदी की रात
31 ओक्टोबर ---शादी
पहले तीनों कार्यक्रम एबोट होटल,सेक्टर 2 वाशी में है शाम 6 बजे से
आप सभी का स्वागत है
वीरेन्द्र जी धन्यवाद
होने वाले नव दम्पति को शुभकामनाएँ और हमें बुलाने के लिए आभार
कार्यक्रम के बारे में जानकर बडी प्रसन्नता हुई .. पहुंच पाना तो संभव नहीं .. आप लोगों को बधाई एवं बच्चों को आशीर्वाद !!
प्रिय अनीता जी ,
नमस्ते
आप के परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं तथा
माता जी निर्विघ्न विवाह संपन्न कराएँ ये
शुभाशीष भेज रही हूँ
सादर, स - स्नेह,
- लावण्या
kya pajle teen karyakramon me hi aana hai anita ji
agrim badhayi...
वाह जी वाह!! खूब खूब बधाईयाँ और बेटे आदित्य और बहु रोमा को ढ़ेर आशीष. वेलकम टू माई वर्ल्ड, सासू जी :)
बहुत बढ़िया खुशखबरी है. मिठाई खा लेते हैं और बिल धर लेंगे जेब में. बम्बई आयेंगे तो बस, वसूल लेंगे जी.
बो्धिसत्व जी
चौथे कार्यक्रम का कार्ड तो पोस्ट के साथ है इस लिए उसके बारे में जानकारी यहां नहीं लिखी। आप के आने का इंतजार रहेगा
बेटे के विवाह की बहुत बधाई ...इस नेह निमंत्रण के लिए आभार ...!!
बधाई और भावी दम्पति को आशीष !
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको सपने व सारी खुशियाँ इस विवाह से पूरें हों ! वर वधु को मेरा हार्दिक आशीर्वाद !
बहुत बहुत बधाई जी। और वास्तव में बहुत खुशी हो रही है।
hamari bhi badhai va shubhkamnayein swikar karein
Hello Mam, I am glad to see this post today :) My best wishes to you and to the couple.Also, I wish them all the best for their new journey.... :)
बहुत बहुत बधाई. बेहद ख़ुशी का अवसर है. शुभकामनाएं !
बेहद ख़ुशी का अवसर।
हम उपस्थित रहेंगे।
बी एस पाबला
बधाई, नव वर वधू को आशिर्वाद।
नई दंपत्ति को हमारी शुभकामनाएँ।
Sachme nimantran bada snehil hai..kaash mai aa saktee...! Waqayee man kar gaya..haan poora karykram samajh nahee payee..
http://shamasansmaran.blogspot.com
http://aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.blogspot.com
http://kavitasbyshama.blogspot.com
बधाई बधाई
aapko apne putr ke veevah ki hardik shubhkamnaaen.
हम तो आयेंगे ही :)
waah di badhai...!
हमारी ओर से आपको बधाई और नवदम्पति को एक सुखी विवाहित जीवन के लिये शुभ कामनाऐं
एनव दम्पति को ढेरों आशीष और सुखी विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं.
अरे ये तो बडी अच्छी खबर सुनाई आपने । हम तो दिल्ली आयेंगे नवंबर में पर हमारी शुभ कामनाएँ आपके साथ हैं । आपके बेटे और बहू को एक सुखी और लंबे वैवाहिक जीवन के लिये शुभाशिर्वाद ।
बहुत बहुत बधाई। मैं तो पहुँच ही रही(गई) हूँ।
घुघूती बासूती
नव दम्पति को स्नेहाशीर्वाद प्रदान करें । आपको हार्दिक शुभ कामना ।
meri taraf se nav dampati ko bahut bahut mubarakbaad... mithayi udhar rahegi...
नव दम्पति को भावी जीवन की हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं.....!!
Post a Comment